दिव्यांगों की पेंशन में लापरवाही पर विधायक ने नाराजगी जताई:जनपद सीईओ ने दो पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

खातेगांव जनपद पंचायत में शनिवार को आयोजित दिव्यांगजन और वृद्धजन विशेष शिविर में करीब 86 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए विशेष परीक्षण भी किया गया। शिविर के दौरान कई दिव्यांगजनों ने विधायक के सामने पेंशन नहीं मिलने और यूडीआईडी कार्ड न बनने की शिकायतें रखीं। इस पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद सीईओ केपी राजोरिया को राजौर पंचायत के सचिव बाबूलाल यादव और कना बुजुर्ग पंचायत के सचिव महेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने साफ किया है कि सरकार की प्राथमिकता दिव्यांगजनों को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद सीईओ ने दोनों पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *