छिंदवाड़ा में अब सिर्फ सुबह-शाम की ठंड:दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास; पारा 26 डिग्री पहुंचा

छिंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब ठंड का असर कम हो गया है और सिर्फ देर शाम से लेकर सुबह तक ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बादल छंटते ही धूप ने बढ़ाया पारा बीते कुछ दिनों में सुबह और रात के समय आसमान में बादल जरूर छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ते ही अचानक धूप निकल आई, जिससे ठंड का असर कमजोर पड़ गया। फिलहाल शहर और आसपास के इलाकों में लोगों को ‘गुलाबी ठंड’ का एहसास हो रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहती है, वहीं दोपहर में तापमान बढ़ने पर लोग गर्म कपड़े उतारते नजर आ रहे हैं। बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें, ठंडी हवा से बचें और अचानक तापमान परिवर्तन से शरीर को सुरक्षित रखें। पौष्टिक भोजन लें, तापमान और बढ़ेगा चिकित्सकों ने पर्याप्त पानी पीने और ताजा व पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी है। सर्दी-खांसी, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में हल्की और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार दिनचर्या में बदलाव करते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *