भगत की कोठी-चेन्नई एक्सप्रेस का मोकलसर रेलवे-स्टेशन पर दिखाई हरी-झंडी:सांसद बोले- दक्षिण भारत में रहे प्रवासियों की मांग पूरी, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस मोकलसर स्टेशन (बालोतरा) ठहराव की मांग पूरी हो गई है। रविवार को सुबह फर्स्ट ठहराव के बाद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दक्षिण भारत में रह रहे प्रवासियों खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सांसद बेनीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मोकलसर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव लंबे समय से प्रवासियों की जायज और लंबित मांग थी। इस मांग को उन्होंने रेलवे संसदीय समिति की बैठकों और रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रमुखता से उठाया, जिस पर स्वीकृति मिली। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। दरअसल, रेलगाड़ी संख्या 20626 भगत की कोठी–चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस को मोकलसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव का आदेश रेलवे ने जारी किया था। रविवार को ट्रेन फर्स्ट टाइम मोकलसर रेलवे स्टेशन पर रुकी। सुबह करीब 7 बजे सांसद, मुख्य संचेतक, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। मोकलसर स्टेशन पर आयोजन प्रोग्राम में अतिथियों को साफा, माला पहनाई गई। ठहराव के बाद इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खासकर दक्षिण भारत में रह रहे प्रवासियों में उत्साह देखा गया है। व्यापार को गति मिलेगी सांसद बेनीवाल ने कहा कि इस ठहराव से मोकलसर कस्बे और आसपास के गांवों में व्यापार को गति मिलेगी। यह केवल एक रेल सुविधा नहीं, बल्कि प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों के लिए आवागमन को सरल बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दोहराया कि जनता की हर जायज़ मांग को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी रेलवे सहित सभी प्रकार की कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। वीक में पांच दिन होगी संचालित ट्रेन संख्या 20626/20625 सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी, जो भगत की कोठी से प्रस्थान कर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार तथा चेन्नई से प्रस्थान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को चलेगी, यह ट्रेन पश्चिम राजस्थान के यात्रियों के लिए चेन्नई व दक्षिण भारत से सीधा रेल संपर्क प्रदान करती हैंI इस दौरान प्रोग्राम में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सिवाना विधायक गोपाराम मेघवाल, सिवाना के निवर्तमान प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, सिवाना पूर्व प्रधान एवं निवर्तमान जिला सदस्य दिशा सदस्य गरिमा राजपुरोहित, जोधपुर डिवीजन सीनियर डीसीएम हितेश यादव, मायलावास सरपंच अशोक राजपुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेI

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *