मुस्लिमों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काने का वीडियो बनाया:बैतूल में युवक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में FIR, बाद में मांगी माफी

बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर उसने माफी भी मांगी थी। फरियादी आयुष पिता रंजीत सिंह (24), निवासी बगडोना, थाना सारणी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को बाबा मठारदेव मेले में एबीवीपी संगठन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर डाला भड़काऊ पोस्ट
इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी अंकित पंडोले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उसने मुस्लिम समाज के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और हिंदू समुदाय को भड़काने का प्रयास किया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला गरमा गया। मामला बढ़ने पर आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और पोस्ट डालकर माफी मांगी। उसने दावा किया कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सारणी पुलिस ने इस घटना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *