डिजाइन शो ‘ईकोज-2026’ आयोजित:स्टूडेंट्स ने रेस्पोंसिबल फैशन के जरिए भारतीय टेक्सटाइल्स को दिया नया रूप

जीत यूनिवर्स के डिजाइन डिपार्टमेंट की ओर से डिजाइन शो ‘ईकोज—2026’ का आयोजन किया गया। इसके फैशन शो में स्टूडेंट्स द्वारा विभिन्न तत्वों से प्रेरित अपना क्रिएटिव कलेक्शन रैंप पर शोकेस किया गया। मिस्टर इंडिया-2025 के फाइनलिस्ट कुलदीप चौहान और मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोब-2019 विजेता कंचन सोलंकी शो के मुख्य अतिथि रहे। इन्होंने जज यश चौधरी और आर्किटेक्ट कुशाग्र कोठारी के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर शो का उद्घाटन किया। ईकोज के तहत आयोजित किए गए नॉलेज सेशन मुख्य आकर्षण रहे, जिसमें स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की शख्सियतों से रूबरू होने का मौका मिला। इसके तहत ‘सस्टेनेबिलिटी: फ्यूचर ट्रेंड्स एंड रिस्पांसिबल डिजाइन’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में आर्किटेक्ट दिवाकर भाटी, आर्किटेक्ट विक्रम सिंह और दिव्यवीर सिंह भाटी ने स्टूडेंट्स को डिजाइन के ट्रेंड्स व प्रेक्टिसेज की जानकारी दी। फैशन शो से पूर्व डिजाइन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स द्वारा लगाई गई एग्जीबिशन में कई उत्पाद डिस्प्ले किए गए। इनमें फैशन कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स ने लाइव स्केच बनाए और लाइफ फोटोशूट भी किया गया। इनके द्वारा रंग-बिरंगे हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स डिस्प्ले किए गए और स्टूडियो ऑफ मैजिक भी काफी पसंद किया गया। वहीं इंटीरियर डिजाइन के स्टूडेंट्स ने स्वयं के बनाए स्टाइलिश रेजिडेंशियल मॉडल, ट्रोपिकल टाइड्स सहित कई मॉडल व पोस्टर प्रदर्शित किए गए। उनकी एग्जीबिशन में कलमकारी व गोंड पेंटिंग जैसी कलाएं भी नजर आई। 10 सीक्वेंस में डिजाइनर कपड़े किए प फैशन शो में स्टूडेंट्स ने 10 सीक्वेंस के माध्यम से डिजाइनर वस्त्र प्रदर्शित किए। राजस्थानी बांधनी व लहरिया से इंस्पायर्ड ‘रूह’ कलेक्शन में राजस्थान के शाही महलों की गूंज व वीरों की कहानी का अक्स देखने को मिला। ‘कतरन’ सीक्वेंस में डिजाइनर ने पुरानी लेस का उपयोग कर तैयार किए खूबसूरत परिधान प्रदर्शित किए। ‘शाही रिफायत’ कलेक्शन में शाही विरासत को आधुनिक सोच के साथ नया रूप दिया गया। ‘रंगीन स्थायी’ सीक्वेंस के माध्यम से स्टूडेंट्स ने खूबसूरती के साथ सस्टेनेबल आर्ट शोकेस की। इनके अलावा स्वर्ग सूत्र, मरमेड, नोयर नजाकत, पेटलोरा और पांच तत्वों से प्रेरित कलेक्शन भी प्रदर्शित किए गए। आखिर में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर फैकल्टी मेंबर्स रैंप पर उतरे तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *