श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश:शयन आरती झांकी के दर्शन किए, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा एवं राजसमंद के संरक्षक न्यायाधीश चन्द्रप्रकाश श्रीमाली ने सपरिवार प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। दोनों न्यायमूर्तियों ने शयन आरती की झांकी के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। दर्शन के उपरांत मंदिर की परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने श्री महाप्रभुजी की बैठक में न्यायाधीशों का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें रजाई व उपरना ओढ़ाकर श्रीजी का प्रसाद भेंट किया गया। साथ ही उनके साथ आए परिजनों का भी सम्मान किया गया। युवाचार्य विशाल बावा से लिया आशीर्वाद इसके बाद न्यायमूर्तियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विशाल बावा ने पुष्टि मार्ग की परंपराओं, मंदिर की विस्तार योजना तथा व्हीलचेयर कॉरिडोर की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुगम दर्शन व्यवस्था की सराहना दोनों न्यायमूर्तियों ने श्रीनाथजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई सुगम दर्शन व्यवस्था की सराहना की। साथ ही दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए नवाचारों की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं मंदिर मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *