धौलपुर पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर के पास भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के फाइनेंस कर्मी से हुई लूट के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में अब तक कुल 4 लुटेरों को पकड़ा जा चुका है।
यह वारदात 14 अगस्त 2.25 को हुई थी। परिवादी महेश चंद गुर्जर, जो भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की धौलपुर-बी शाखा में संगम मैनेजर हैं, बहवलपुर जा रहे थे। ग्राम बहादुरपुर के पास 4 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर उनका बैग छीन लिया था। लुटेरे बैग में रखी करीब 1 लाख 90 हजार रुपए की नकदी, एक सैमसंग टेब, बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर और पावर बैंक लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सदर धौलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले को लेकर पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई की।
पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों, तेजेंद्र उर्फ छोटू (20) पुत्र नाहरसिंह, निवासी बांगुरी, थाना शमशाबाद, जिला आगरा और विजय उर्फ साधू (24) पुत्र नाहरसिंह, निवासी बांगुरी, थाना शमशाबाद, जिला आगरा को गिरफ्तार किया है। पहले पकड़े जा चुके 2 आरोपी
दोनों आरोपियों को पीसी रिमांड पर लिया गया है। उनसे लूटे गए माल की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले, पुलिस इस प्रकरण में रामकुमार (19) पुत्र माताप्रसाद, निवासी बहादुरपुर और सोनी उर्फ अजय (20) पुत्र रामनरेश, निवासी बरेहमोरी नामक 2 अन्य लुटेरों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।


