तिरंगा यात्रा निकाल एकता व समरसता का दिया संदेश

भास्कर न्यूज| महासमुंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बागबाहरा ने शनिवार को बागबाहरा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना व राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस तिरंगा यात्रा में बागबाहरा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय व अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बच्चों के चेहरों पर उत्साह, हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने पूरे नगर को राष्ट्रमय वातावरण से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यार्थियों की अनुशासित सहभागिता यह दर्शाती है कि आने वाली पीढ़ी देश के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों को लेकर सजग है। कार्यक्रम में बागबाहरा नगर के नागरिकों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कर राष्ट्रहित में ऐसे आयोजनों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *