सतना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर शनिवार को पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन पर कदमताल मिलाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। पथ संचलन रीवा रोड से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस होते हुए व्यंकट 2 स्कूल पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासन, कर्तव्यबोध और संस्कारों का प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रीवा रोड पर खड़े होकर पथ संचलन का अवलोकन किया। आरएसएस का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम 2 फरवरी को उतैली स्थित सरस्वती विद्यापीठ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संघ के मध्य क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी मुख्य वक्ता होंगे, जबकि प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक डॉक्टर विनोद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मी यादव और पूर्व महापौर ममता पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


