बड़वानी जिले में ठीकरी पुलिस ने शनिवार शाम को एक मोटर चोर गिरोह में शामिल हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 30 हजार रुपए कीमत के चार मोटरपंप बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कनासपुरा बरुफाटक के तीन आरोपी कालु (30), राहुल (23), सुनील (24) और अंबापुरा निवासी गंगाराम (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ओपी सिंह चौंगड़े के नेतृत्व में एएसआई रमेश यादव, आशिफ अली समेत पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर सेल की टीम ने भी सहयोग किया।


