गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजस्थान पुलिस के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति मेडल सहित विशेष पदक से कुल 17 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार राजस्थान पुलिस में एसपी शांतनु कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही सराहनीय सेवा के लिए उत्कर्ष मेडल (MSM) से राजस्थान पुलिस में आईजी दीपक कुमार, परम ज्योति, एडि.एसपी रेवंत दान, धनपत राज, महावीर सिंह शेखावत व नील कमल का सम्मान किया जाएगा। इसी तरह, पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र यादव व स्नेहलता जाट, एसआई हरि शंकर, एएसआई उमेश पारीक, लक्ष्मी नारायण, महेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह व बाबू लाल, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह व सत्यवीर को सम्मानित किया जाएगा।


