शाहपुरा में बेकाबू ट्रेलर ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर:हादसे में 4 लोग घायल, एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर

शाहपुरा के अलवर तिराहे के पास जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात करीब पौने 9 बजे एक बेकाबू ट्रेलर ने चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 3 से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी ने बताया- उन्हें सूचना मिली थी कि अलवर तिराहे के पास एक ट्रेलर ने कुछ गाड़ियों में टक्कर मार दी है। सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में दिल्ली का युवक गंभीर घायल थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिसमें से दिल्ली निवासी 35 वर्षीय आदित्य की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है। एम्बुलेंस की देरी पर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में मरीज को रेफर करने के बाद मरीज के परिजन आधा घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता उपेन यादव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर अपनी गाड़ी से मरीज को जयपुर भिजवाने के लिए दे दी। लेकिन बाद में एम्बुलेंस आने के बाद मरीज को जयपुर भिजवाया गया। भाजपा नेता ने जांच के आदेश दिए भाजपा नेता उपेन यादव ने एम्बुलेंस देरी से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई और चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने टीम गठित कर जांच करवाने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *