कटनी में साइड विवाद पर चाकू हमला:युवक घायल, घटना के बाद दो सगे भाई फरार

कटनी शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई। रात करीब 11 बजे हुए इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बाइक सवार युवकों के बीच साइड लेने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि शनिवार देर रात इंडिया होटल के पास सड़क पर वाहनों को साइड देने और कट मारने को लेकर आशीष पटेल का विवाद कुठला बस्ती निवासी ओम रजक और उसके भाई अंकित रजक से हुआ था। यह विवाद किसी तरह शांत हो गया और आशीष वहां से पुरैनी की तरफ चला गया। रात लगभग 10 बजे जब आशीष पुरैनी से वापस लौट रहा था, तो पुरानी सब्जी मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप दोनों भाई ओम और अंकित रजक फिर से उसके सामने आ गए। यहां एक बार फिर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान दोनों भाइयों ने आशीष पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। टीआई ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल घटना के समय वहां से गुजर रहे कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने तत्परता दिखाते हुए घायल आशीष को अपनी गाड़ी से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *