चौरसिया समाज परिचय सम्मेलन का पोस्टर विमोचन:समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र भी बांटे, 22 फरवरी को कोटा में होगा सम्मान समारोह

झालावाड़ में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा एवं समस्त चौरसिया समाज राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं को निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। यह कार्यक्रम 22 फरवरी को कोटा शहर स्थित मैनाल रेजीडेंसी होटल में होगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में युवक-युवतियों का पंजीयन करवाने का आह्वान किया। साथ ही परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आलोक चौरसिया, गोपालदास चौरसिया, हितेश चौरसिया, हेमराज चौरसिया और धर्मेंद्र चौरसिया का झालावाड़ के चौरसिया समाज की ओर से स्वागत किया गया। समाज बंधुओं ने आश्वासन दिया कि झालावाड़ का चौरसिया समाज इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सूरज चौरसिया, दिनेश चौरसिया, जगदीश चौरसिया, ललित चौरसिया, कमल चौरसिया, अंकुर चौरसिया, कनिष्क चौरसिया, अक्षय चौरसिया, दक्ष चौरसिया, अमन चौरसिया, अनीता चौरसिया और विजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *