बाइक सवार पिता पुत्र को बोलेरो ने टक्कर मारी:इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ा, बेटे की हालत नाजुक

भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में अज्ञात बोलेरो ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। घटना शनिवार शाम की है। दोनों घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था। जहां आज सुबह पिता ने दम तोड़ दिया। जबकि बेटे की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 65 वर्षीय बारेलाल अहिरवार बरुआ खाद सिरोंज रोड के रहने वाले थे। शनिवार शाम को बेटे सुरेंद्र की बाइक पर सवार होकर नरसिंहगढ़ रोड निजी काम से जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर स्थित शकील के बंगले के सामने उन्हें अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल बारेलाल की उपचार के दौरान आज सुबह हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। हमीदिया अस्पताल में बेटे का इलाज जारी है। जबकि टक्कर मारने वाला बोलेरो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि कोई उसका नंबर भी नहीं देख सका था। मामले में बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *