फाजिल्का में सैलून की आड़ में नशे का कारोबार:मालिक गिरफ्तार, 3 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद, चोरी-छिपे करता था बिक्री

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव बलेल के उताड़ में सैलून की आड़ में नशे के कारोबार करने का खुलासा हुआ है। थाना अमीरखास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैलून संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3 हजार प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और 50 नशीली गोलियां बरामद हुई है। थाना अमीर खास के पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गांव बलेल के उताड़ में सैलून की आड़ में नशा बेचा जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते सैलून मालिक को काबू किया है। जब तलाशी ली गई तो 3000 प्रतिबंधित कैप्सूल और 50 नशीली गोलियां बरामद हुई है। कोर्ट ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया आरोपी की पहचान आकाश निवासी बलेल के उताड़ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि यह आरोपी नशीली गोलियां और कैप्सूल की सप्लाई कब से कर रहा था और कहां से ला रहा था और कहां-कहां यह सप्लाई की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *