लुधियाना में बड़ा हादसा:अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान भड़की आग,एक ही परिवार के 3 मासूम झुलसे

लुधियाना चंडीगढ़ रोड स्थित परमजीत कॉलोनी फॉर्टिस अस्पताल के पीछे रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक घर में गैस लीकेज के कारण भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बच्चे नजदीक ही बैठकर आग सेंक रहे थे। इस दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस रिफिलिंग बनी काल पीड़ित कामेश्वर जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में परमजीत कॉलोनी में किराए पर रहते हैं ने बताया कि घर के पास ही एक व्यक्ति अवैध रूप से सिलेंडर से गैस भरने का काम कर रहा है । उसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और पास में आग सेंक रहे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। झुलसे बच्चों का विवरण: हादसे के वक्त कामेश्वर के चारों बच्चे वहां मौजूद थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए: जिसमे 6 वर्षीय बेटा, 8 वर्षीय बेटी ,10 वर्षीय बेटी ,2 वर्षीय मासूम बाल-बाल बची स्थानीय निवासियों के अनुसार, ठंड से बचने के लिए बच्चे आग सेंक कर हाथ गर्म कर रहे थे। तभी अचानक हवा में गैस की गंध फैली और देखते ही देखते ‘भभका’ उठा। बच्चों के कपड़ों ने तुरंत आग पकड़ ली। मोहल्ले के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार बच्चों का शरीर काफी हद तक झुलस चुका है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और अगले 24 से 48 घंटे उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और कॉलोनी में अवैध रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *