फाजिल्का में पुलिस-BSF ने निकाला फ्लैग मार्च:कल राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया फहराएंगे ध्वज, सुरक्षा को लेकर 1400 जवान तैनात, बॉर्डर पर नजर

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया कल, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान फाजिल्का आएंगे। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल के फाजिल्का आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। रविवार को फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने बीएसएफ जवानों में साथ मिल शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर फाजिल्का पुलिस चौकस है। देखें फोटो… शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा कार्यक्रम एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कल गणतंत्र दिवस के मौके पर फाजिल्का के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आज उन्होंने बीएसएफ जवानों के साथ शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी ने बताया कि जिलेभर में करीब 1400 पुलिस कर्मियों की फोर्स तैनात की गई है। एसएसपी ने कहा कि 108 किलोमीटर के बार्डर एरिया पर भी खास नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई भी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम न दे सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *