सिरोही के 5 लोगों की गुजरात में मौत:कार पर पलटा बेकाबू ट्रक, 3 घायलों में 2 की हालत गंभीर

सिरोही के 5 लोगों की गुजरात में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य लोगों की भी मौत हुई है। हादसे में 3 लोग घायल भी हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
गुजरात के इकबालगढ़ के पास शनिवार को उदयपुर-पालनपुर फोर लेन पर यह हादसा हुआ। इसमें गलत साइड से आ रहा एक बेकाबू ट्रक के इनोवा कार पर पलट गया।
यह दुर्घटना तब हुई जब ट्रक डिवाइडर से टकराकर सीधे कार पर पलट गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार सिरोही के शिवगंज कस्बे के संतोष नगर निवासी हनीफ अपने परिवार के साथ पालनपुर से इलाज करवाकर इनोवा कार से घर लौट रहे थे। कार में करीब 10 लोग सवार थे। हनीफ के पिता हुसैन पालनपुर के अस्पताल में भर्ती थे और छुट्टी मिलने के बाद परिवार घर जा रहा था। मृतकों में हनीफ खान, उनकी पत्नी सबीना, मोहम्मद शरीफ और आबूरोड निवासी दीपक सिंह पुत्र गोपाल सिंह शामिल है। 1 मृतक पिंडवाड़ा (सिरोही) का है। घायलों में 2 की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही गुजरात के इकबालगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया और सभी मृतक के परिजनों को सूचित किया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घायलों का पालनपुर में इलाज जारी है, जिनमें से 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत:डिवाइडर तोड़कर इनोवा पर पलटा ट्रक; गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव
गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *