उदयपुर के नीमचखेड़ा स्थित परशुराम कॉलोनी में करीब 24 घंटे लाइट गुल रहने से क्षेत्रवासी परेशान रहे। लोगों कहना है कि शनिवार करीब दोपहर 11 बजे लाइट बंद हुई और रविवार दोपहर 12 तक चालू हुई। लाइट बंद के दौरान बिजली विभाग के एईएन सहित अन्य कर्मचारियों को कई बार फोन किया लेकिन एईएन ने कॉल अटेंड नहीं किया। बाकी कर्मचारी आश्वासन देते रहे। आक्रोशित लोगों का कहना था कि विभागद्वारा बिना सूचना के अघोषित लाइट बंद की गई। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। आश्वासन देते रहे विभागीय कर्मचारी
क्षेत्रवासी ललित सिंह और लोकेश शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में लाइट आई है। इस दौरान बिजली विभाग कर्मचारियों को फोन किए लेकिन वे बोलते रहे कि थोड़ी देर में आ रहे हैं। हमने फतहपुरा शिकायत केन्द्र पर भी शिकायत दर्ज कराई। दूसरे दिन कर्मचारी आए। जिन्होंने बताया कि तार में कहीं फॉल्ट आने की वजह से बिजली बंद हुई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि उदयपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है लेकिन यहां बिजली व्यवस्था के हालात बुरे हैं।


