छॉलीवुड डायरेक्टर मोहित साहू ने की आत्महत्या की कोशिश:गर्लफ्रेंड से मारपीट मामले में FIR दर्ज, फिनाइल पीकर किया सुसाइड का प्रयास; निजी अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहित साहू ने रविवार को आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, मोहित साहू के खिलाफ 24 जनवरी को उनकी गर्लफ्रेंड शशि वर्मा की शिकायत पर FIR दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया गया कि घटना के समय मोहित साहू घर पर अकेले थे। परिजनों को जब उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड को जमकर लकड़ी से जमकर पीटा। सिर फोड़ा, चेहरे पर कैंची से अटैक किया। पीड़िता के सिर, हाथ-पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पीड़िता का आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद मोहित साहू ने MP के उज्जैन में मंदिर में मंगलसूत्र पहनाकर उससे शादी की। इसके बाद रायपुर लौटकर उसे फ्लैट में अपने साथ रखा। किसी से मिलने-जुलने नहीं देता था। बाहर जाने से भी रोकता था। फोन पर बात करने पर मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *