कोटा में कार पलटने से 1 की मौत, 3 घायल:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

कोटा ग्रामीण जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह कार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल कार्तिक ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे दिल्ली से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। आज सुबह करीब 6 बजे कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मेरे पिता को झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। मुझे नींद आ गई थी कार्तिक ने बताया कि पिता शंकर शाह की मौत हो गई। वहीं मेरे साथ विहान और यश भी घायल हो गए। उसने बताया कि यात्रा के दौरान उसके पिता शंकर शाह कुछ देर आराम करने की बात कहकर स्वयं कार चलाने लगे थे। कुछ ही समय बाद मुझे नींद आ गई। जब मेरी आंख खुली तब तक हादसा हो चुका था। उसने बताया कि राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मंडाना थाना पुलिस ने मृतक शंकर शाह के शव को मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में परिजनों को सूचना दे दी है, उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *