हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शाखा वीडा ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 के साथ एक रोमांचक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत फेस्टिवल में तीन विशेष अनुभवात्मक जोन स्थापित किए जाएंगे, जो साहित्य और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहे है। मुख्य आकर्षण के रूप में एक लाइफ-साइज बुक इंस्टॉलेशन है, जिसमें एक घूमते मंच पर स्थापित विशाल पुस्तक से वीडा का इलेक्ट्रिक स्कूटर निकलता हुआ दिखाया जा रहा है यह प्रदर्शन इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक नए युग के आगमन का प्रतीक है। दूसरे जोन में कंपनी के दो नवीनतम डिजाइन – वीडा हाई टी और डी आई वाय का प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे जोन में आगंतुकों को नवीनतम वीडा वी2 का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जो उन्नत तकनीक और आकर्षक डिजाइन का संगम है। हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर स्वदेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह साझेदारी कंपनी को विविध दर्शकों से जुड़ने और भविष्य की मोबिलिटी पर संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह साहित्य नई दुनिया के द्वार खोलता है, उसी तरह वीडा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि भविष्य में सभी के लिए यात्रा अधिक सहज और पर्यावरण अनुकूल बने।


