इंदौर के भंवरकुआ में छात्रों के बीच विवाद:किराए की कार की टूट-फूट को लेकर मारपीट; पुलिस ने दर्ज किए केस

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में छात्रों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि किराए की कार में हुई टूट-फूट के बदले रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पार्थ भावसार, निवासी संत नगर, की शिकायत पर प्रथम शर्मा, लक्की गोयल, हुकुम गोयल, आदर्श शर्मा, विजय शर्मा, तुषार शर्मा और रूपेश के खिलाफ पार्थ और उसके साथियों सचिन गोस्वामी व कुलदीप के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पार्थ ने बताया कि आदर्श शर्मा अपने साथी प्रथम काग और लक्की गोयल के साथ कार नंबर MP09 BF 0903 से आया था। आदर्श ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे। मना करने पर उसने कहा कि कार में नुकसान हुआ है और उसे मरम्मत करानी है, इसलिए रुपए देने होंगे। इसके बाद आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से आदर्श शर्मा की शिकायत पर पार्थ भावसार, नीरज प्रजाप्रत, शिवराज वास्कले, नीरज, लोकेन्द्र, सचिन और कुलदीप के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आदर्श ने बताया कि पार्थ किराए पर उसकी कार लेकर गया था और उसने आगे का बंपर तोड़ दिया था। नुकसान की भरपाई के लिए रुपए मांगने पर पार्थ ने देने से इनकार कर दिया और दोस्तों को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *