नर्मदापुरम में लहरों पर दिखेगी नर्मदा की गाधा:नर्मदा नदी में पर म्यूजिकल फाउंटेन पर लेजर शो; राष्ट्रीय भक्ति की झलक दिखेगी

नर्मदा जयंती महोत्सव और गौरव दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम में पहली बार म्यूजिकल फाउंटेन पर रविवार को लेजर शो होगा। मां नर्मदा की लहरों के ऊपर यह लेजर शो होगा। जिसमें मां नर्मदा की गाथा सेठानी घाट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को दिखाई जाएगी। रविवार देर शाम को होने वाले लेजर शो की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीर दैनिक भास्कर एप पर दिखा रहे है। यह तस्वीर शनिवार-रविवार रात 2 बजे की हैं। जब ट्रायल के लिए लेजर शो को चालू किया गया था। नर्मदा की लहरों के ऊपर होने वाले लेजर शो भक्ति के साथ राष्ट्रीय से ओतप्रोत रहेगा। जहां नर्मदा की तस्वीर, उनके विभिन्न घाट और राष्ट्रीय ध्वज के रंग दिखेंगे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया पहली बार म्यूजिकल फाउंटेन पर लेजर शो होगा। इसमें मां नर्मदा की गाथा बताई जाएगी। श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *