ग्रामीणों पर हमला कर भागते समय तारों में उलझा लेपर्ड:दो बार में 4 लोगों को किया घायल, 7 घंटे छटपटाने के बाद जंगल में भागा

सिरोही के रेवदर के रोहुआ गांव में लेपर्ड ने हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान लेपर्ड कुएं के पास लोहे के तारों में उलझ गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सबसे पहले देखिए घटनाक्रम के PHOTOS दो बार हमला किया, 4 घायल ग्रामीण वीरमाराम ने बताया-लेपर्ड रविवार सुबह 8 बजे गांव के मानपुरा कुएं पर पहली बार दिखाई दिया। लेपर्ड ने सुबह 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमला कर भागने के दौरान वह खेतों पर की गई तारबंदी में उलझ गया और आजाद होने के छटपटाता रहा। दोपहर 2 बजे पास में पहुंचे एक व्यक्ति पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके से लोगों को हटाया। दोपहर करीब 3 बजे लेपर्ड तारबंदी से आजाद होकर गांव के जंगल में भाग गया। लेपर्ड के हमले में असमल भील, बीजाराम भील के अलावा दो अन्य युवक घायल हुए है। सिरोड़ी रेंज की टीम गांव पहुंची, लेपर्ड जंगल में भागा इधर, सिरोड़ी रेंज की वन विभाग टीम गांव पहुंची। वन विभाग की टीम ने स्थिति देखकर लेपर्ड को ट्रैक्यूलाइज करने के लिए 45 किलोमीटर दूर स्थित जसवंतपुरा से दूसरी टीम को बुलाया। सिरोड़ी रेंज के रेंजर ललित सिंह ने बताया- लेपर्ड लोहे के तारों में उलझ गया, जिससे वह घायल हो गया और दर्द से कराहने लगा। घायल अवस्था में ही उसने एक और युवक पर हमला कर दिया। अभी वह जंगल की ओर भाग गया है, जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *