जमशेदपुर | जुगसलाई विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक की अनुपस्थिति में विभाग के बड़े बाबू को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आरटीई 2009 के तहत एडमिशन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की गई। युवा कांग्रेस ने यह भी मांग की कि निष्पक्षता के तहत एडमिशन प्रक्रिया चालू की जाए। सभी स्कूलों में आरटीई 2009 के तहत कितनी सीटें आरक्षित की गई हैं, उसे प्रकाशित किया जाए। इसके अलावा, युवा कांग्रेस ने लॉटरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की भी मांग की, ताकि आम लोगों का विश्वास बढ़े और पारदर्शिता बनी रहे। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजू गद्दी, संतोष रजक, रशीद करीम, शिवराम कांसारी आदि मौजूद थे।


