मोहरदा जलापूर्ति योजना का नया इंटेक वेल नदी से 50 मीटर दूर बने : पूर्णिमा

पॉलिटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर मोहरदा जलापूर्ति योजना में कई खामियां हैं। इंटेक वेल की दीवार टूट गई है। इससे प्लांट में अनहोनी की आशंका है। इंटेक वेल सुवर्णरेखा नदी तट से सटा हुआ है। इससे नदी का बालू, प्लास्टिक व गंदगी प्लांट में प्रवेश कर जाता है, ऐसे में जलापूर्ति बाधित हो जाती है। शनिवार को मोहरदा जलापूर्ति योजना का विधायक पूर्णिमा साहू ने जायजा लिया। उन्होंने मोहरदा जलापूर्ति योजना को लेकर जेएनएसी और टाटा स्टील यूआईएसएल को तालमेल कर योजना का काम जल्द पूरा करने की अपील की है। विधायक ने कहा कि इंटेक वेल की टूटी दीवार का मामला जिला योजना समिति में उठाएंगे और सुरक्षा के लिए नई बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा एक नया इंटेक वेल बनाया जाएगा, जो नदी से 50 मीटर की दूरी पर हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *