जालोर में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में तीन जगह एक साथ हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसे लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई इसके साथ दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जालोर शहर के गौडिजी बस्ती का कार्यक्रम सुबह गौडिजी स्थित सरकारी स्कूल से शुरू हुई। इसमें महिलाएं और पुरुष शोभायात्रा के रूप में गौडिजी स्कूल पहुंचे। जहां से शोभायात्रा बागोड़ा रोड़ पर स्थित बैघनाथ महादेव पहुंची। यात्रा में डीजे पर भारत माता के जयकारे लगे। इसके बाद धर्मसभा में संतों और वक्ताओं ने संबोधित किया। राजस्थानी वेशभूषा में चली शोभायात्रा इसी तरह रामदेव कॉलोनी में स्थित वीरम बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जालोर के हनुमान बस्ती में हनुमान शाला स्कूल में आयोजन हुआ। जिसमें महिला व पुरुषों ने राजस्थानी वेशभूषा पहन कर अलग-अलग कॉलोनियों ने शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल हनुमान शाला स्कूल पहुंचे। मिट्टी से बनाया स्वर्णगिरि दुर्ग जहां महिलाओं के द्वारा घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद भैरूनाथ अखाड़े के ईश्वर नाथ महाराज के सानिध्य में धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने संबोधित किया। इसके कार्यक्रम स्थल पर मिट्टी से जालोर के स्वर्णगिरी दुर्ग का बनाया गया जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। देखें शोभायात्रा की तस्वीरें…


