BBC इंडिया के हेड रहे मार्क टली का निधन:90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 2005 में पद्म भूषण दिया गया था

सीनियर पत्रकार और लेखक मार्क टली का रविवार को दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनके करीबी मित्र सतीश जैकब ने न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। सतीश जैकब ने बताया कि मार्क का रविवार दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया। मार्क टली का न को कोलकाता में हुआ था। वह 22 साल तक BCC के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। वह एक प्रसिद्ध लेखक भी थे और बीबीसी रेडियो 4 के प्रोग्राम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रजेंटेटर रहे। उन्हें 2002 में नाइट की उपाधि दी गई थी और 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं। कोलकाता से टली का पारिवारिक जुड़ाव 1857 से था मार्क टुली का कोलकाता से रिश्ता बहुत पुराना है। एक बार उन्होंने मीडिया को बताया था कि कोलकाता से उनका पारिवारिक जुड़ाव कम से कम 1857 तक जाता है। उस साल उनके ननिहाल के परदादा उत्तर प्रदेश में हुए विद्रोह से बचकर गंगा नदी के रास्ते नाव से कोलकाता पहुंचे थे। उनके नाना कोलकाता में जूट का कारोबार करते थे। वे जूट उस इलाके से खरीदते थे, जो आज बांग्लादेश है। इसी वजह से मार्क टुली की मां का जन्म वहां हुआ। बाद में उनकी मां की मुलाकात उनके पिता से कोलकाता में हुई और दोनों ने वहीं शादी की। उनके पिता अपने परिवार में पहले व्यक्ति थे जो भारत आए और बाद में कोलकाता की एक कंपनी गिलैंडर्स आर्बुथनॉट में सीनियर साझेदार बने। मार्क टुली को याद है कि कोलकाता में जन्म लेने से उन्हें बचपन में ब्रिटेन के बोर्डिंग स्कूल में खास पहचान मिलती थी। वे बताते हैं कि दस साल की उम्र में, जब वे ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल पहुंचे, तो कोलकाता में जन्म लेना उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। वे गर्व से कहते थे कि उनका जन्म ब्रिटिश साम्राज्य के “दूसरे सबसे बड़े शहर” में हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *