प्रतापगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 26 जनवरी, सोमवार को किया जाएगा। मोहनलाल सुखाडिया स्टेडियम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में सुबह 9 बजे राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री हेमंत मीणा झण्डारोहण करेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने बताया- झण्डारोहण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट किया जाएगा। इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश वाचन भी होगा। समारोह में नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि का उद्बोधन, पीटी प्रदर्शन और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पुरस्कार वितरण और झांकी प्रदर्शन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।


