असामाजिक तत्वों ने देवी मां की मूर्ति को किया खंडित:मंदिर पर इकट्ठे हुए ग्रामीण, पुलिस को दी शिकायत, CCTV खंगाल रही पुलिस

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर के अंदर देवी मां की मूर्ति को खंडित कर दिया।जैसे ही घटना का पता ग्रामीणों को लगा तो, वह मंदिर पर इकट्ठे हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची। निस्के बाद खंडित मूर्ति को थाने लेकर आया गया। ग्रामीणों ने घटना की शिकायत थाने पर दे दी है। पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है। करीब 1 बजे की है घटना विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव सिंह धाकड़ ने बताया कि बाछरैन गांव में 40 साल पुराना पथवारी का मंदिर है। इस मंदिर में साल 2015 में देवी मां की मूर्ति की स्थापना की गई थी। मंदिर पर ग्रामीण पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। आज भी ग्रामीण मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। सुबह 12 बजे तक देवी मां की मूर्ति ठीक थी। दोपहर करीब 2 बजे एक ग्रामीण मंदिर में गया तो, मंदिर में स्थापित देवी मां की मूर्ति टूटी हुई थी। पुलिस ने खंडित मूर्ति को किया जब्त जिसके बाद उसने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने खंडित देवी मां की मूर्ति को जब्त कर लिया और उसे थाने ले आये हैं। वहीं ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति को खंडित करने की शिकायत खेड़ली मोड़ थाना पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना का कहना है कि ग्रामीणों द्बारा शिकायत दे दी गई है। जिन लोगों ने देवी मां की मूर्ति को खंडित किया है उनकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *