गम्हरिया | एक्सआईटीई कॉलेज बीकॉम के छात्र शुभम आदित्य ने कोल्हान विश्वविद्यालय में टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। इस सफलता के लिए शुभम आदित्य को कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इससे पहले उसे विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उसकी सफलता पर एक्सआईटीई कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रबंधन ने शुभम आदित्य को प्रशस्ति पत्र, शॉल और प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया।


