मोदी सरकार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट : रूपेश

आदित्यपुर | एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने आयकर स्लैब में बदलाव और एमएसएमई सेक्टर को टैक्स छूट जैसी घोषणाओं को आम आदमी और छोटे उद्योगों के लिए राहतकारी बताया है। उन्होंने कहा कि नए आयकर कर में 12 लाख तक की छूट से प्रत्येक करदाता को 80,000 रुपए तक की बचत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 संतुलित, प्रगतिशील और विकासोन्मुखी है। आदित्यपुर | आधुनिक ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह बजट भारत के नागरिकों के लिए है। वित्त मंत्री ने आने वाले पांच सालों में 10 लाख करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर का प्लान रखा है। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और स्टील की खपत को बढ़ावा मिलेगा। करदाता की सीमा बढ़ाई गई है, तो उन्हें भी लाभ मिलेगा। इस्पात पर सीमा शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। आदित्यपुर | यह बजट समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को संबोधित करते हुए भारत के आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखता है। सीआईआई पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन और आरएसबी ग्रुप के एमडी एस.के.बेहरा ने सरकार की दूरदर्शी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा िक मध्यम वर्ग को प्रदान की गई राहत बजट का प्रमुख आधार है। यह घोषणा कि 12 लाख तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा, एक ऐतिहासिक निर्णय है। आदित्यपुर | इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने शनिवार को प्रस्तुत किए गए बजट को लघु उद्योगों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मोदी सरकार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट माइक्रो उद्योग के लिए लाया गया है। उद्यम क्रेडिट कार्ड और उसमें दी गई 5 लाख की लिमिट, माइक्रो उद्योगों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। क्रेडिट गारंटी स्कीम को 5 से 10 करोड़ करना, लघु उद्योगों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। आदित्यपुर/गम्हरिया/चांडिल | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखनो को मिली। आदित्यपुर के व्यापारी वर्ग ने जहां बजट को खूब सराहा आैर आम जनता का बजट बताया। वहीं, दूसरी आेर झामुमो आैर राजद ने बजट का विरोध किया। राजद के पुरेंद्र ने तो इसे राजनीतिक बजट ही कह दिया। वहीं, झामुमो के शुभेंदु महतो ने बजट को दिशाहीन बताया। गरीबों के विरोध में बनाया गया बजट बताया। वहीं आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा िक झारखंड के मध्यमवर्गीय परिवारों के िलए बजट लाभकारी होगा। आदित्यपुर | केंद्रीय बजट पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बजट में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने, विकसित भारत का सपना पूरा करने, डूबे हुए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को उभारने, महंगाई और बेरोजगारी को कम करने पर कोई चर्चा नहीं की गई है। । यह बजट राजनीतिक और भेदभाव करने वाला बजट है। मध्यम वर्ग को नजरअंदाज किया गया है। चांडिल | केंद्र सरकार द्वारा पारित आम बजट आम लोगों के लिए लाभदायक होगा। आयकर स्लैब में बदलाव लाकर 12 लाख रुपए की आमदनी तक आयकर छूट से मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, निजी क्षेत्र के नौकरी पेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन की अवधि विस्तार किए जाने से इसका लाभ झारखंड प्रदेश को मिलेगा। यह बातें आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कही। गम्हरिया | वरिष्ठ भाजपा नेता बास्को बेसरा ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर समेत अन्य वर्गों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य डायरेक्ट टैक्स में राहत देकर मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाना, विकास को प्रोत्साहित करना और निजी निवेश को बढ़ावा देना है। साथ ही राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रख जीडीपी के 4.4 प्रतिशत तक सीमित करने का प्रयास किया गया है। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। गम्हरिया | झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दिशाहीन और छलावा वाली बजट कहा। उन्होंने केंद्र कहा कि आम बजट केवल पूंजीपतियों और समाज के ऊपरी तबके को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसानों, मजदूरों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए यह बजट महज एक आईवॉश है। समाज के संभ्रांत और उच्च वर्ग के लोगों पर मोदी सरकार मेहरबान जरूर है लेकिन निचले तबके की उम्मीदें फिर से सरकार से खत्म हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *