आदित्यपुर | सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर में शनिवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष हरेराम सिंह और प्रधानाचार्य रामाशंकर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसमें आशीष राज को मिस्टर सी.पी.एस और भव्या सिन्हा को मिस सी.पी.एस. का खिताब प्रदान किया गया।


