आदित्यपुर | सरस्वती पूजा के अवसर पर कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में आयोजित प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव के निर्देश में उच्च विद्यालय की छात्राओं की स्किपिंग दौड़ व उच्च विद्यालय के छात्रों की हंडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।


