रायरंगपुर| माघ महीने के पहले चंद्रमा के दर्शन पर आदिवासी संताल समुदाय द्वारा धूमधाम में माघ मुलुआ संताली नव वर्ष मनाया जाता है। संताली नव वर्ष पर बालेश्वर जिले के बास्टा प्रखंड अंतर्गत बड़खुड़ी गांव में वीर सिदो-कान्हू जुआन सेमल्ड एसोसिएशन द्वारा गुरुगोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पंडित रघुनाथ मुर्मू के पोते चुनियान रघुन मुर्मू एवं उनकी पत्नी सस्मिता मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। जबकि मयूरभंज जिला पेसा ग्राम सभा समन्वय समिति के नानाराम मुर्मू, संताली राइटर्स एसोसिएशन के अर्जुन मार्डी, चंद्रमोहन मुर्मू, रॉकेट मुर्मू, शमसुंदर मुर्मू, सिद्धेश्वर अल इतुन अशला सम्मानित के रूप में मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिक्तुस्थान के प्राचार्य सालह मार्डी (भुवनेश्वर), भारत जकात माझी परगना महल के पराणिक बाबा जतिन्द्र हांसदा समेत सरोज सोरेन, वदा सोरेन, थातंबर मुर्मू आदि का योगदान रहा।


