‌रायरंगपुर में भाजपाइयों ने सोनिया और राहुल गांधी का फूंका पुतला

रायरंगपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के अपमानजनक शब्दों के विरोध में भाजपा ने रायरंगपुर उपखंड उपजिलापाल कार्यालय के सामने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर सोनिया गांधी ने मांफी नहीं मांगी तो रायरंगपुर के भाजपाई सोनिया गांधी के घर के सामने प्रदर्शन करेंगे। मौके पर रायरंगपुर विधायक जालेन नाइक, नवीन राम, सुरथ पटनायक, झुरीलाल महानत, बापी दास, बीजू गोपाल गोप, नंदिया मोहंती आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *