घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़ी एक महिला बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गई। महिला एक मिनट तक सड़क पर पड़ी रही। इस दौरान वहां से निकल रहे एक पड़ोसी ने उसे देखा। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र की है। महिला को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोखा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में पोस्टिंग
थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया-घटना शनिवार रात 9 बजे की है। शहर के जैन चौक से कटला जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर पूजा वर्मा (32) निवासी नागौर किराए पर रहती है। पूजा जिला अस्पताल नोखा में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत हैंं। एक साल पहले ही वे नोखा रहने के लिए आए थे। 5 तस्वीरों में देखें पूरा मामला… बाजार में सामान लेने गया था पति
पूजा के पति मुकेश भाटी ने बताया-शनिवार को बाजार में सामान लेने के लिए गया था। रात 9 बजे पत्नी पूजा घर की बालकनी में घूम रही थी। इस दौरान तीनों बेटियां घर के अंदर टीवी देख रहीं थीं। अचानक पूजा का संतुलन बिगड़ने से वह बालकनी की खिड़की से नीचे गिर गई। पूरी गली सुनसान थी। इस दौरान पूजा करीब एक मिनट तक सड़क पर पड़ी रही। इस दौरान वहां से निकल रहे एक पड़ोसी ने उसे देखा और आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल नोखा लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
परिवार वालों ने बताया कि पूजा के सीने में गंभीर चोट लगी है। उसकी पसलियों में फ्रैक्चर है। इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। इस पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
थाना अधिकारी ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से कारण वह नीचे गिर गई। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। जिससे घटना की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। … यह भी पढ़ें जयपुर में नीट छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश, VIDEO:कोचिंग की दूसरी मंजिल से कूदने का प्रयास किया; टीचर ने पीछे से आकर पकड़ा जयपुर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने कोचिंग की छत से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। वह तीन मंजिला कोचिंग की छत पर चली गई। छलांग लगाने की कोशिश करते समय पीछे से आए टीचर ने उसे पकड़ लिया और अंदर खींच लिया। (पढ़ें पूरी खबर)


