श्रीगंगानगर की गणगौर कॉलोनी में अनियंत्रित ब्रेजा कार पलट गई। तेज स्पीड में चल रही गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। युवक ने कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी का नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हो गया। गाड़ी को एक नाबालिग युवक चल रहा था। हादसा गली नंबर-1 में हुआ। RJ13 CF 8182 नम्बर की कार पूरी तरह पलट गई और गली में खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई। जिस गली में यह हादसा हुआ वहां ज्यादातर लोगों की आवाजाही रहती है। गनीमत रहेगी हादसे के वक्त गाड़ी के आस-पास कोई नहीं था और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने कार से युवक को बाहर निकाला। हादसे के बाद गली में काफी देर तक जाम लगा रहा। इसके बाद लोगों ने गाड़ी को खड़ा किया।


