सांसद मन्नालाल रावत की कांग्रेस को खुली चुनौती:बोले- उनके पास कोई मुद्दा नहीं, दम है तो सार्वजनिक बहस करें; ‘वीबी-जीरामजी’ पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

सलूम्बर-उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने गामड़ा पाल पंचायत भवन परिसर में विकसित भारत ‘जी राम जी’ अधिनियम को लेकर ग्रामीणों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने विकसित भारत ‘जी राम जी’ अधिनियम गांवों के विकास और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम गांव, गरीब और श्रमिक वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा। उन्होंने श्रमिकों और किसानों को अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस इस कानून को लेकर लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है,जबकि यह अधिनियम पूरी तरह से गांव और मजदूरों के हित में है। मजदूरों को मिलेंगे 125 दिन का रोजगार सांसद रावत ने बताया कि नए अधिनियम के तहत श्रमिकों को 100 के स्थान पर125 दिन का रोजगार मिलेगा,जिससे उनकी आय में सीधा इजाफा होगा। यदि मजदूरी भुगतान में देरी होती है तो श्रमिकों को ब्याज सहित पूरा भुगतान मिलेगा। वहीं,रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक खेती से भी जुड़े होते हैं, ऐसे में कृषि कार्यों के लिए 60 दिन का अवकाश दिए जाने का प्रावधान रखा गया है,ताकि किसान-श्रमिक दोनों भूमिकाओं को संतुलित कर सकें। कांग्रेस के दुष्प्रचार पर हमला सांसद रावत ने बताया कि नए अधिनियम में मनरेगा के प्रशासनिक व्यय को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे मनरेगा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी होगी और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। सांसद रावत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीति को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो तथ्यों के साथ सार्वजनिक बहस करें और गांव व मजदूरों के विकास में बाधा नहीं बनें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना के तहत ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं के माध्यम से गांवों की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। अधिनियम में आजीविका और कौशल विकास को भी शामिल किया गया है। इसके लागू होने से गांवों में स्थायी संरचनाएं, चिकित्सालय,स्कूल भवन,एनीकट और अन्य आधारभूत ढांचे विकसित होंगे। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर अभियान के विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़, जिला मंत्री करण सिंह पंवार, जिला प्रवक्ता नाथूलाल कोलावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी, मंडल महामंत्री केशव चोबिसा, लालूराम पटेल, मंडल उपाध्यक्ष नारा भाई गामड़ा, मंडल मंत्री नाथूसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,किसान और श्रमिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *