श्री बालाजी धाम में करवाई भजन संध्या श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरा में भक्तों ने भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन व ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। मंदिर परिसर में सेवादार गौरव थापर ने कहा िक अगर प्रभु को पाना है तो द्वेष को त्यागना होगा। जब सारे जहान में तेरा (भगवान) ही पसारा है फिर कौन अपना कौन पराया। सबसे नि:स्वार्थ भाव से प्रेम करना चाहिए। छल कपट रहित भक्ति से प्रभु शीघ्र ही प्रगट हो जाते हैं। थापर ने कहा िक अगर आपने अपने मन को पवित्र बनाया, तो फिर आपको खुद भगवान ढूंढेगा, आपको फिर भगवान को ढूंढने की जरूरत नहीं है। आपका मन अगर पवित्र रहेगा तो भगवान आपके पीछे आएगा। इस दौरान दरबार में भक्तों ने प्रभु को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां स्वीटा राम, रोहित कालिया, संजीव जैन, राजेश मदान, मनोज खुराना, अजय सहगल, अमित जगोता, दीपक मोदी, वरुण ढल, गगन गरोवर, पवन मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *