जालंधर| स्याल बिरादरी के जठेरों का वार्षिक समारोह व भंडारा नौ फरवरी को श्री सती माता मंदिर गांव लसाड़ा, तहसील फिल्लौर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए स्याल बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य संजीव कुमार स्याल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह पहले जठेरों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सुबह दस बजे हवन होगा। स्याल बिरादरी के जठेरे।


