जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर हेल्पिंग हैंड्स और नेशनल आई केयर की ओर से 30 मार्च 2025 को हॉफ मैराथन दौड़ रफ्तार के सूरमे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान गगन लूथरा, ट्रेनर डॉक्टर रुचि सिंह गौड़, डॉ पीयूष सूद, जोनल कोऑर्डिनेटर राजेश बाहरी और इनकमिंग प्रेसिडेंट डॉक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि इस इवेंट को प्रोत्साहित करने के लिए नौ फरवरी को सुबह 6 बजे शिवानी पार्क मॉडल टाउन से प्रोमो रन आयोजित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और विमन इंपावरमेंट है। यह दौड़ शिवानी पार्क मॉडल टाउन से सुबह 6 बजे शुरू होगी, जो गीता मंदिर, माल रोड, मेनब्रो चौक, गुरु रविदास चौक, श्री गुरु तेग बहादुर चौक, मुख्य मार्केट, डाकखाने से पांच किलोमीटर का रास्ता तय कर वापस शिवानी पार्क में समाप्त होगी।


