शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिवस मनाया

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सेंट्रल टाउन में शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित वीरवार को गुरमत समागम करवाया गया। प्रधान चरणजीत सिंह और जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी ने बताया कि समागम की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से की गई। इसके बाद भाई तरनवीर सिंह रब्बी जी लुधियाना वालों के अलावा भाई शनबीर सिंह और अन्य रागी जत्थों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को आनंद विभोर किया। भाई मंजीत सिंह सेवक, जोगिंदर सिंह और जसप्रीत सिंह ने गुरमति विचारों से शहीद बाबा दीप सिंह जी के जीवन इतिहास से संगत को रूबरू करवाया। भोग के बाद गुरु के लंगर भी बांटे गए। वहीं गुरुघर में विश्व शांति की कामना की प्रार्थना की। इस मौके पर जितेंदर सिंह खालसा, चेयरमैन गुरचरण सिंह बांगां वाले, बलजीत सिंह सेठी, राजेंद्र सिंह बेदी, गुरमिंदर सिंह, दविंदर सिंह, रविंद्र सिंह रीहल, सुखदेव सिंह सहगल, एडवोकेट बलदेव सिंह, चरणजीत सिंह, भाई कन्हैया जी मौजूद रहे। गुरमत समागम में शामिल संगत (दाएं) भाई तरनवीर सिंह को सम्मानित करते प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *