सुखाड़ नाला पर पुल बनाने

खड़गवां | एमसीबी जिले के खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत बेलबहरा और ग्राम लालपुर के बीच सुखाड़ नाला पर पुल निर्माण के लिए कुल 5.12 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दी है। विशेष रूप से यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वर्तमान में इस मार्ग पर नियमित परिवहन सुविधाओं का अभाव है, जिससे स्थानीय लोग स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। पुल बनते ही न केवल इस मार्ग पर बस सेवाएं संचालित होने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। पुल के निर्माण से खड़गवा और बैंकुंठपुर के बीच दूरी कम होगी और पेंड्रा, गौरेला व मरवाही जिलों से मनेंद्रगढ़ का संपर्क और आसान हो जाएगा। स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। पुल निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देगा और शहरों व गांवों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *