लुधियाना| महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी की ओर से 107वां मासिक राशन वितरण का आयोजन जैन स्थानक, सिविल लाइन में किया गया। सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भगवान महावीर सेवा संस्थान के संस्थापक राकेश जैन ने बताया कि महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम -विश्व जैन (कंगारू ग्रुप) परिवार की ओर से एवं जैन सतीश होजरी, रजनी-सुरेश जैन, परिवार की द्वारा सामूहिक 86 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरण किया गया। इस मौके पर संस्थान की ओर से दोनों परिवारों को विशेष चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीलम जैन, देवी सुराणा, कविता जैन, रमा जैन, रजनी जैन, मधु जैन, शिवाली जैन, प्रणव, जाह्नवी, वाची जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, डॉ. बबिता जैन, सुनील गुप्ता, किरण जैन, फूलचंद जैन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


