दिव्यांगों को बांटे जाएंगे मुफ्त उपकरण

लुधियाना|भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से 21वें वर्ष में सेवा के प्रकल्पों के साथ प्रवेश करने पर दिव्यांग भाई बहनों के लिए निशुल्क कैंप 2 फरवरी को लगेगा। इसमें भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर इसी मंत्रालय से ट्रेनिंग प्राप्त करने के उपरांत जो दिव्यांग भाई-बहन पैसों के अभाव के कारण टूल किट, सिलाई मशीन आदि लेने में असमर्थ हैं उन्हें सभी कुछ निशुल्क दिया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को मीटिंग का आयोजन जैन स्थानक, सिविल लाइन में हुआ। कार्यक्रम की समीक्षा की गई और सभी की ड्यूटियां लगाईं। इस मौके राकेश जैन, राजेश जैन, डॉक्टर बबिता जैन, महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन, नीलम जैन, ऋचा जैन, उपमा जैन, विनोद देवी सुराणा, रमा जैन आदि अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *