वेद मंदिर में वसंत पंचमी पर होगा विशेष स्नान

लुधियाना| दरेसी रोड स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में वसंत पंचमी पर मंदिर में बने सरोवर में विशेष स्नान का आयोजन होगा। स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने बताया कि सरोवर के पानी में प्रयागराज के महाकुंभ से लाए जल को समिल्लित होगा। जो लोग कुंभ में स्नान करने हेतु प्रयागराज नहीं जा सके वो वेद मंदिर में वसंत पंचमी पर आकर स्नान कर सकते हैं। इस अवसर पर शिवराम, जगदीश शर्मा, मोहिन भार्गव, बिट्टू प्रभाकर, दिनेश टंडन, अशोक शर्मा बॉबी, लाडी कपूर, विनोद सहगल, बलदेव चोपड़ा, रवि दत आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *