गुना टेकरी से गायब टीचर के 4हजार के जूते मिले:शिकायत में लिखा- सीसीटीवी होने पर ऐसी घटना हुई; दर्शनार्थियों की भावना को ठेस

गुना में हनुमान टेकरी से चोरी हुए सरकारी टीचर के जूते पुलिस ने खोज निकाले गए। कैंट पुलिस ने जूते खोजकर सरकारी टीचर को सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी चाहे छोटी हो या बड़ी, पुलिस हर मामले में शिद्दत से कार्रवाई करती है। शहर की विंध्याचल कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुमार शर्मा ने कैंट थाने में आवेदन दिया था। अपने आवेदन में उन्होंने बताया था कि 30 दिसंबर को वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शाम लगभग 6:50 बजे हनुमान टेकरी पर दर्शन करने गए थे। वह शाम को होने वाली आरती में शामिल हुए। लगभग 7:20 बजे वह मंदिर से नीचे उतरे। इस दौरान उन्होंने हाथ धुलने वाली जगह के पास अपने जूते उतारे थे, वह उन्हें नहीं दिखे। कोई अज्ञात व्यक्ति उनके जूते चोरी कर ले गया। लगभग 4 हजार रुपए से ज्यादा के जूते थे। टीचर का कहना था कि उन्होंने आसपास और चौकीदार से पता किया, तो उनसे कहा गया कि यह तो रोज का काम है। कुछ बड़े बालाजी इलाके के रहने वाले हैं, वो लोग यही काम करते हैं। उनकी यह बात सुनकर टीके वापस आ गए। दुख इस बात का है कि तीसरी आंख (CCTV कैमरे) होते हुए भी श्रद्धा के केंद्र हनुमान टेकरी पर इस तरह की घटनाएं समस्त दर्शनार्थियों की भावना को ठेस पहुंचाती है। आवेदन के जरिए उन्होंने मांग की है कि उनके जूते ढूंढ़कर वापस दिलाए जाएं, जिससे उनकी आस्था बनी रहे। उनके आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जूतों की तलाश शुरू की। CCTV कैमरों के माध्यम से पुलिस ने जूते ले जाने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया। आज पुलिस उसके पा जा पहुंची और जूते वहां मिल गए। हालांकि, जो व्यक्ति जूते लेकर गया था, वो अभी गुना में नहीं है। रविवार शाम पुलिस ने शिक्षक राजेश कुमार शर्मा को कैंट थाने बुलाया और उन्हें जूते वापस सौंप दिए। जूते मिलने के बाद शिक्षक ने कहा कि वह प्रशासन को बहुत धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की। छोटी से छोटी चोरी को ढूंढ निकाला है। जूते वापस मिल गए हैं। सभी ने मेरा बहुत सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *